लखीमपुर खीरी। बेखौफ चोरों ने रामापुर स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम को तोड़ने की कोशिश की। हालांकि वह अपने मंसूबे में सफल नहीं हो सके। बैंक शाखा प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
शहर के मोहल्ला राजगढ़ निवासी सत्यम पांडेय ने सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह बैंक ऑफ इंडिया शाखा रामापुर में शाखा प्रबंधक हैं। शाखा में ही बैंक का एटीएम है। चार जनवरी की शाम करीब सात बजे एक युवक एटीएम में घुस गया। उसने एटीएम से छेड़छाड़ की। एटीएम क्षतिग्रस्त कर कैश चोरी करने की कोशिश की। जानकारी होने पर जब उन्होंने सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो उसमें एक युवक एटीएम से छेड़छाड़ करता दिख गया। प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि शाखा प्रबंधक की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।