फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोपी ने किया निकाह

विज्ञापन
विज्ञापन
दुष्कर्म के आरोपी ने किया निकाह
विज्ञापन

पुलिस ने कसा शिकंजा तो बैकफुट पर आया परिवार
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहम्मदी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर यौन शोषण के मामले में अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित खबर को संज्ञान में लेकर पुलिस प्रशासन ने आरोपी पर शिकंजा कस दिया। आरोपी ने अपने को घिरता देख आनन-फानन में निकाह की हामी भर दी और अगले ही दिन फूफा के घर दोनों का निकाह हो गया।
विज्ञापन

मालूम हो कि पिता ने तीन जनवरी को किशोरी के साथ युवक को रात में घर में ही रंगे हाथ दबोच लिया और लड़की से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने बताया कि युवक छह माह से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। इसकी खबर अमर उजाला ने प्रमुखता से 4 जनवरी को प्रकाशित की थी। उधर युवक के परिजन ने मौके पर निकाह की हामी भर दी और बाद में मुकर गए थे। तब पीड़ित पक्ष मोहम्मदी कोतवाली पहुंचा और दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। जिससे घबराए युवक के परिजन निकाह करने को राजी हो गए। युवक अपने फूफा के घर शनिवार की रात करीब नौ बजे गुपचुप तरीके से मदरसा के हाफिज ने आरोपी और पीड़िता का निकाह करा दिया। जिसमें दो गवाहों की मौजूदगी में 50 हजार की मेहर की गारंटी दूल्हे ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें