जमीनी विवाद में दो पक्षों में मारपीट तीन घायल
फरधान। थाना क्षेत्र के गांव करनपुर निबहा में रास्ते में खड़ंजा लगने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जिसमें दो महिला समेत तीन लोग घायल हो गए है। पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान भेज दिया।
थाना क्षेत्र के गांव करनपुर निबहा निवासी शिक्षक निजामुद्दीन का पड़ोसी आलोक वर्मा से खड़ंजे की जगह पर कब्जे को लेकर सोमवार को विवाद हो गया था। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने सबकी सहमति से समझौता करा दिया था। मंगलवार की सुबह आलोक वर्मा और निजामुदीन के बीच फिर विवाद हो गया। दोनों लोगों के बीच ईंट पत्थर चले। निजामुद्दीन के लड़के मुसीर (22) के सिर में पत्थर लगने से गंभीर रूप से और रुकसाना मामूली रूप से घायल हो गई है। आलोक वर्मा पक्ष से सुनीता को चोटें लगी। पुलिस ने दोनों पक्षों से रिपोर्ट दर्ज कर एक पक्ष से जावेद उस्मानी और नसीर उस्मानी दूसरे पक्ष आलोक वर्मा, छोटू वर्मा और रंजीत वर्मा का चालान भेज दिया है। संवाद