रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
लखीमपुर खीरी। नव वर्ष के जश्न में डूबे कुछ युवकों ने मोहल्ला राजगढ़ में खड़ी कार को निशाना बनाया। ईंट पत्थर से प्रहार कर उसे क्षतिग्रस्त कर दी। सुबह पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर युवकों की तलाश शुरू कर दी है।
मोहल्ला राजगढ़ निवासी मुकेश रस्तोगी ने बताया कि उनकी कार गली में किनारे खड़ी थी। नव वर्ष की पूर्व संध्या मंगलवार की आधी रात नशे में धुत युवकों ने चोरी की नीयत से कार की दोनों खिड़कियां तोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दीं। आशंका जताई कि किसी की आहट पाकर हुड़दंगी भाग निकलेे। इससे कार में लगा म्यूजिक सिस्टम और कागजात आदि नहीं ले जा सके। प्रभारी निरीक्षक अजय मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर शरारती तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।