लखीमपुर खीरी। भंसड़िया स्थित फ्लाईवुड के बॉयलर ऑपरेटर की दो युवकों ने जमकर पिटाई कर दी। उसकी बाइक को ईंट से प्रहार कर क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने दोनों हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घायल को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
थाना व कस्बा नीमगांव निवासी अतुल कुमार ने बताया कि वह शहर के भंसड़िया स्थित एक प्लाईवुड फैक्टरी में बॉयलर ऑपरेटर है। शहर के मोहल्ला अयोध्यापुरी निवासी अतुल अवस्थी उससे रंजिश मानता है। इसी रंजिश के कारण दोपहर तीन बजे अतुल अवस्थी ने अपने साथी अनूप अवस्थी के साथ उसे पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। उसकी बाइक को ईंटों से कूचकर क्षतिग्रस्त कर दिया। शोर-शराबा होने पर तमाम लोग मौके पर आ गए और उसे बमुश्किल बचाया। प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि घायल अतुल कुमार की तहरीर पर शहर के मोहल्ला अयोध्यापुरी निवासी अतुल कुमार अवस्थी व अनूप अवस्थी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घायल का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।