फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइकों समेत दो को पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। चौकी पुलिस ने चेकिंग के दौरान निघासन रोड से संदिग्ध दो बाइक सवारों को रोककर चेक किया तो उनके पास गाड़ी के कागज आदि नहीं मिल सके। जानकारी मिलने पर उक्त गाड़ी भी शाहजहांपुर से चोरी होनी पाई गई। जिसके बाद दोनों युवकों को पुलिस थाने लाई और पूछताछ की तो उनकी निशानदेही पर दो अन्य बाइकें भी बरामद हुई हैं। पुलिस ने संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर विद्याशंकर शुक्ला ने बताया कि कस्बा चौकी इंचार्ज केके यादव व एसआई रविंद्र कुमार निघासन रोड पर रात में दून स्कूल के पास चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक बाइक पर दो बाइक सवारों को आता देख उनको रोका गया तथा कागजात मांगे गए। जिस पर गाड़ी चालक कागज आदि नहीं दिखा पाया। गाड़ी की जानकारी करने पर उक्त गाड़ी शाहजहांपुर से चोरी होनी पाई गई। दोनों ने पूछताछ में अपना नाम अनीस पुत्र शालीन निवासी लवेदपुर थाना धौराहरा और दीपक पुत्र प्यारेलाल भार्गव निवासी लखाही थाना निघासन का होना बताया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने बिना नंबर की दो अन्य बाइकें भी बरामद की हैं। दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें