फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुबारक हत्याकांड: चार हत्यारोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा। गांव बेहननपुरवा निवासी मुबारक हत्याकांड में पुलिस ने नामजद चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों का चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने चारों आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक धौरहरा हरीओम श्रीवास्तव ने बताया कि नौ जून को गांव अहिरन भकुरहिया निवासी शिवकुमार यादव की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में गांव बेहननपुरवा निवासी मुबारक समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। सभी को पुलिस ने जेल भेज दिया था। जमानत होने पर शनिवार को मुबारक जेल से छूटकर आया था। रविवार की शाम दूसरे पक्ष के परिजन ने शिवकुमार की हत्या का बदला लेने के लिए मुबारक को पकड़ लिया था और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी थी, जिससे मंगलवार की सुबह मौत हो गई। पुलिस ने मुबारक के बेटे की तहरीर पर छह छह लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। इनमें से पुलिस ने संजय यादव, राजू यादव, अमर सिंह और रामगोपाल यादव को गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सभी आरोपियों का चालान कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से अदालत ने चारों को जेल भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें