फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे की पासबुक पर अपनी फोटो लगाकर रुपये निकालने आए दो युवकों को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगबहादुरगंज (लखीमपुर खीरी)। आर्यावर्त बैंक शाखा मुल्लापुर में दूसरे के बैंक खाते से फर्जी तरीके से रुपये निकालने पहुंचे हरदोई जिले के दो लोगों को बैंक कर्मियों ने शक होने पर स्टॉफ और ग्राहकों के सहयोग से पकड़ लिया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पहुंची थाना पुलिस ने दोनो को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो एक ने अपना नाम रमेश और दूसरे ने रजपाल बताया। आरोपियों ने बताया कि वे मटरूलाल की पासबुक पर अपनी फोटो चिपकाकर दस हजार रुपये निकालने आए थे। पुलिस ने उसके पास से अन्य बैंकों की पासबुक और दस्तावेज भी बरामद किए। थाना इंचार्ज ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
शाखा प्रबंधक सत्येंद्र प्रताप ने बताया रमेश अपने एक साथी के साथ बैंक पासबुक में फोटो बदलकर रुपये बदलने आया था। जिसके बाद फील्ड ऑफिसर हरजोत सिंह ने लोगों के सहयोग से दोनों को पकड़ने के बाद चौकी पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें