फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिटाई से घायल हत्या आरोपी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा (लखीमपुर खीरी)। जमानत पर छूट कर आए एक हत्यारोपी को विपक्षियों ने रविवार की शाम पकड़ लिया। उसे बंधक बनाकर जमकर पिटाई की। पुलिस ने उसे आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। घायल हत्यारोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से मंगलवार की सुबह परिवार वाले उसे लखनऊ ले जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई। मौत की खबर आते ही लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। हालांकि पुलिस ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। पुलिस ने मृतक के पुत्र की तहरीर पर पांच लोगों पर हत्या समेत कई अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली धौरहरा क्षेत्र के गांव अहिरन भकुरहिया निवासी शिवकुमार यादव की नौ जून को चोरी से मक्का काटने के आरोप में हत्या कर दी गई थी। मृतक के पुत्र संजय यादव की तहरीर पर पुलिस ने गांव बेहननपुरवा निवासी मुबारक, इकबाल, कबील, अफजाल और खब्बू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया था। हत्या आरोपी मुबारक जमानत होने पर 14 दिसंबर को जेल से छूटकर गांव आया था, जिसकी जानकारी दूसरे पक्ष को हो गई। शेष आरोपी अब भी जेल में बंद हैं। रविवार की शाम करीब छह बजे मुबारक साइकिल से अपने घर जा रहा था। आरोप है कि तभी गांव के बाहर गन्ना के खेत के पास घात लगाकर बैठे संजय यादव, ओमकार, बालकराम रामगोपाल और अमर सिंह ने पकड़ लिया। मारते-पीटते गन्ने के खेत में खींच ले गए। सूचना पर मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक हरिओम श्रीवास्तव ने गन्ने के खेत से मुबारक को घायल हालत में बरामद किया, जबकि आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने मुबारक की तहरीर पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की थी। मुबारक को मेडिकल के लिए सीएचसी भेजा, जहां से डॉक्टर ने हालत गंभीर देखकर उसे जिला अस्पताल भेज दिया। हालत में सुधार न होने पर रेफर करने पर परिवार वाले उसे जिला अस्पताल से लखनऊ ले जा रहे थे। रास्ते में ही मुबारक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पुत्र साजिद की तहरीर पर पांचों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 149, 364, 302 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। मुबारक की मौत के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
मौत की सूचना पर ग्रामीणों ने किया हंगामा
धौरहरा। मुबारक की मौत की सूचना मिलते ही सैकड़ों लोग घरों से निकल कर सड़क पर आ गए और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। मौके पर ईसानगर, निघासन और कोतवाली पुलिस तैनात कर दी गई। सीओ अभिषेक प्रताप और कोतवाल हरीओम श्रीवास्तव ने हत्यारोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई का आश्वासन देकर किसी तरह लोगों को समझा बुझा कर शांत किया।
विज्ञापन

मृतक के पुत्र की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। गांव में स्थिति सामान्य है। फिर भी एहतियातन पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन

-हरिओम श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली धौरहरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें