फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों का माल सीमा पार से ला रहे युवक को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन

लाखों का माल एसएसबी ने किया बरामद, युवक हिरासत में

पलिया-गौरीफंटा। भारत-नेपाल सीमा पर गौरीफंटा के एसएसबी ने लाखों रुपये के कपड़े, बर्तन और कॉस्मेटिक सामान के साथ एक नेपाली युवक को पकड़ा है। बरामद माल को कस्टम विभाग के सुपुर्द कर दिया है। गौरीफंटा एसएसबी के इंचार्ज अभय कुमार यादव ने बताया कि सूचना मिलने पर जवानों ने पिलर संख्या 751/5 के पास गश्त बढ़ा दी।
विज्ञापन

नेपाल से लाखों का माल ला रहे एक व्यक्ति को जब सीमा पर रोका गया तो वह भागने लगा लेकिन जवानों ने घेराबंदी करते हुए उसे पकड़ लिया। तलाशी को दौरान उसके पास से कपड़ा, बर्तन व कॉस्मेटिक का करीब दो लाख 40 हजार रुपये का माल मिला जिसका सीजर बनाकर एसएसबी ने कस्टम पलिया के सुपुर्द कर दिया है। पकड़े गए नेपाली युवक ने अपना नाम विजय निवासी धनगढ़ी बताया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें