फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास, रिपोर्ट दर्ज नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदी। खेत पर काम कर रहे अपने पिता को खाना देकर वापस आ रही किशोरी को गांव के ही एक युवक ने दबोच लिया। गन्ने के खेत में ले जाकर दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़िता ने घरवालों के साथ कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि वह बुधवार की सुबह अपने खेत की सिंचाई कर रहे थे। उनकी 15 वर्षीय पुत्री दोपहर एक बजे खाना लेकर खेत पर आई। खाना देकर वह घर वापस लौट रही थी। रास्ते में गांव के ही युवक ने पुत्री को दबोच लिया। उसे गन्ने के खेत में खींचकर ले गया, जहां दुष्कर्म करने की कोशिश की। बेटी के शोर मचाने पर खेतों में काम कर रहे लोग दौड़े तो आरोपी मौके से भाग निकला। पीड़िता मां के साथ थाना पहुंची। पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें