फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा के अपहरण मामले की साफ नहीं हो सकी तस्वीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदी। छात्रा के अपहरण मामले में अभी तस्वीर पूरी तरह से साफ नहीं हो सकी है। छात्रा का कहना है कि उसे दो युवकों ने अगवा किया था। युवक उसे जब गोला लेकर पहुंचे तो वहां उसका (छात्रा) एक रिश्तेदार दिखा। इस पर दोनों युवक उसे छोड़कर भाग निकले। पुलिस अभी मामले में कुछ बोलने को तैयार नहीं है। उसका कहना है कि अभी छात्रा के बयानों के साथ कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। उधर घर वालों ने दूसरे दिन भी पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है, जिससे रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय छात्रा सोमवार को स्कूल से पढ़कर अपने गांव जा रही थी, लेकिन वह घर नहीं पहुंची। उसकी साइकिल, बस्ता और यूनिफार्म स्कूल से करीब दो किलोमीटर दूर मोहम्मदी-पुवायां रोड पर केले के खेत के किनारे पड़े मिले थे। इससे परिवार के लोग सकते में आ गए। छात्रा के अपहरण की आशंका से गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मोहम्मदी-पुवायां और मोहम्मदी शाहजहांपुर मार्ग पर जाम लगा दिया था। इधर पुलिस ने किशोरी को गोला स्थित उसके रिश्तेदार के घर से बरामद कर लिया था। छात्रा का कहना है कि वह जब स्कूल से घर जा रही थी तो रास्ते में दो युवक उसे मिले। दोनों के मुंह बंधे थे। दोनों युवक उसे लेकर गोला पहुंचे। गोला पहुंचते ही छात्रा का एक रिश्तेदार मिल गया। वह भागकर अपने रिश्तेदार के पास पहुंच गई। इस पर दोनों आरोपी वहां से भाग निकले। वह अपने रिश्तेदार के घर चली गई। इधर इंस्पेक्टर संजय त्यागी ने बताया कि लड़की के मोबाइल कॉल डिटेस खंगाले जा रहे हैं। यह भी पता लगाया जा रहा है कि लड़की वहां कैसे पहुंची। वह अपनी मर्जी से गई या उसका अपहरण हुआ था। अभी लड़की का मेडिकल परीक्षण नहीं हुआ है। न कोई परिवार की ओर से तहरीर मिली है। जिससे अभी सच्चाई सामने नहीं आ सकी है।

जाम लगाने के मामले में 12 नामजद, 60 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
मोहम्मदी। कस्बा इंचार्ज कृपेंद्र सिंह ने बताया कि छात्रा के गायब होने के बाद नाराज लोगों ने जाम लगा दिया था। पुवायां बैरियर तोड़ दिया था। जिससे पुवायां-शाहजहांपुर मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध बहो गया था। जाम में सैकड़ों वाहन, एंबुलेंस आदि फंस गए थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने राम निवास, हरिओम, नन्हे, संतोष, प्रमोद, अरुण, नीरज निवासी ग्राम बेलहरा थाना मोहम्मदी, नईम निवासी मोहम्मदी सराय, अमित, कल्लू निवासी बिचपरी, पंकज, अनिल शुक्ल राजापुर बैनी को नामजद कर 50-60 नाम पता अज्ञात के खिलाफ बलवा, सरकारी काम में बाधा, सड़क जाम कर क्षति पहुंचाने आदि की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें