फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल और भारत के नकली नोट छापने वाला सरगना दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
धनगढ़ी-नेपाल। धनगढ़ी, कैलाली सहित विभिन्न स्थानों पर भारतीय और नेपाली नकली नोट छापने वाले गैंग के सरगना को कंचनपुर पुलिस के सहयोग से कैलाली पुलिस ने महेंद्रनगर से दबोच लिया। गिरोह के चार अन्य सदस्यों को पुलिस पहले ही पकड़ चुकी है।
विज्ञापन

कैलाली जिला पुलिस के डीएसपी दक्ष कुमार वस्नेत ने बताया कि धनगढ़ी सहित जिले के अन्य स्थानों पर भारतीय व नेपाली नकली नोट छापने व चलाने वाला मुख्य सरगना कंचनपुर निवासी तेज बहादुर कार्की को कंचनपुर पुलिस महेंद्रनगर बाजार से पकड़ा है। बताया कि उक्त नकली नोट छापने के मामले में नौ अगस्त को पुलिस ने नोट और छापने की मशीन के साथ गिरोह के चार सदस्यों को पकड़ा था। जिनके पास से भारी मात्रा में भारतीय नकली नोट व नोट छापने की मशीन भी बरामद हुई थी। जबकि गिरोह का सरगना तेजबहादुर कार्की भाग गया था, जिसकी पुलिस तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें