फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को बदमाशों के अस्पताल से छुट्टी मिलने का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरधान। ग्रामीणों की पिटाई से घायल दोनों बदमाशों का इलाज पुलिस कस्टडी में जिला अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टर ने एक्स-रे होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज करने की बात कही है। अस्पताल से छुट्टी के बाद ही बदमाशों से पुलिस पूछताछ करेगी। उधर, पुलिस ने दूसरे दिन भी मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव गूंगेपुर निवासी रंजीत कुमार (25) के घर रविवार की रात करीब 12 बजे दो बदमाश घुस गए थे। एक बदमाश बंगले में बंधी भैंस खोलने लगा और दूसरा घर में चोरी की नीयत से तलाशी लेने लगा। घर खंगालने के दौरान बदमाश का पैर दूध भरे भगोने पर पड़ गया। इससे रंजीत की नींद खुल गई। टार्च की रोशनी में देखने पर एक बदमाश बंगले के नीचे बंधी भैंस खोलते हुए देखा और दूसरा घर में सामान खोज रहा था। टार्च की रोशनी पड़ने पर बदमाश भागने लगे। रंजीत ने पीछा कर उनको पकड़ लिया। एक बदमाश ने उनके सिर में तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया था। दोनों बदमाश मौका पाकर गन्ने के खेत में घुस गए थे, जिन्हें ग्रामीणों ने घेरकर गन्ने के खेत से दबोच लिया था। गुस्साई भीड़ ने दोनों को पीटकर अधमरा कर दिया था। पुलिस ने दोनों बदमाशों को हिरासत में लेकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पूछताछ में एक ने बबलू निवासी इज्जतनगर बरेली दूसरे ने अक्षय कुमार उर्फ अच्छे निवासी जहानाबाद (पीलीभीत) बताया था। पुलिस के मुताबिक घावों में सूजन होने की वजह से घायल बदमाशों का एक्स-रे नहीं हो पाया है। डॉक्टर ने पुलिस से बदमाशों की छुट्टी करने को मना कर दिया। डॉक्टरों का कहना है बदमाशों की हालत में सुधार है, लेकिन पूछताछ करने लायक नहीं हैं। घायल दोनों बदमाशों के देर शाम तक कोई परिजन भी नहीं आए हैं। पीड़ित रंजीत ने पुलिस को चोरी होने की तहरीर दे दी है, लेकिन पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

बदमाशों के ठीक होने पर होगी कार्रवाई
प्रभारी निरीक्षक विमल गौतम ने बताया बदमाशों की हालत अभी पूछताछ करने लायक नहीं है। इसलिए कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उनका इलाज जिला अस्पताल में पुलिस कस्टडी में चल रहा है। दोनों बदमाशों के ठीक होते ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें