फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोपी ने फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांकेगंज। दुष्कर्म के आरोप में कोर्ट से जमानत पर घर आए अधेड़ ने कमरे के अंदर कुंडे से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे उसके घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

थाना मैलानी क्षेत्र की बांकेगंज पुलिस चौकी अंतर्गत अमीन नगर गांव निवासी संतोष (55) दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद था। कुछ दिन पहले वह कोर्ट से जमानत पर छूटकर घर आया था। पत्नी पूनम और पुत्र अतुल के मुताबिक जमानत पर छूट कर घर आने के बाद से संतोष अवसाद में चल रहा था। सोमवार शाम करीब छह बजे संतोष ने कमरे के कुंडे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। लोगों ने इसकी सूचना बांकेगंज पुलिस चौकी इंचार्ज अनेक पाल सिंह और सीओ गोला रवींद्र कुमार वर्मा को दी। सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव का बारीकी से मुआयने के बाद परिवारीजनों से जानकारी ली। सीओ ने बताया कि मृतक संतोष का शव कब्जे में ले लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें