फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीली दवाओं के साथ एसएसबी ने दो नेपालियों को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
संपूर्णानगर। भारत-नेपाल सीमा के बसही बार्डर पर एसएसबी ने नशीली दवाओं के साथ दो नेपाली युवकों को पकड़ा है। यह बाइक से भारत से दवाएं लेकर नेपाल जा रहे थे। एसएसबी ने बरामद दवाओं का सीजर बनाने के साथ ही दोनों को नेपाल पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

सीमा के बसही बार्डर पर तैनात एसएसबी के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सैनी ने बताया कि सोमवार को काफी मात्रा में नशीली दवाओं को लेकर नेपाल ले जाने की सूचना मिली थी। जिसके बाद उन्होंने जवान रविपाल, कुलदीप के साथ ही नेपाल पुलिस के एसआई गोपाल बहादुर, उद्धव बहादुर, हरेक बहादुर आदि के साथ पिलर संख्या 200/770 के पास नाका लगाया। इस दौरान नेपाली नंबर की बाइक से दो युवक आते दिखे जिन्हें रोका गया तो वह भागने लगे। लेकिन दोनों को दौड़ाकर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम अर्जुन थापा पुत्र शिव बहादुर थापा निवासी धनगढ़ी कैलाली तथा केशव लिम्बु पुत्र रविंद्र निवासी मगलेशन थाना आसाम नेपाल का होना बताया। तलाशी में इनके पास से काफी मात्रा में नशीली दवाएं मिलीं। यह दवाएं भारत खरीदकर नेपाल में सप्लाई का कार्य करते थे। एसएसबी ने बाइक सहित दवाओं का एक लाख 33 हजार आठ सौ रुपये का सीजर बनाकर पकड़े गए दोनों युवकों को नेपाल पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें