फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजेश की हत्या के मामले में छह गिरफ्तार, जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
फरधान (लखीमपुर खीरी)। गांव मन्योरा में बुधवार की शाम हुई राजेश वर्मा की हत्या के मामले में आठ लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गए सभी आरोपी जेल भेज दिए गए हैं। एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। । परिजन का कहना है कि एक साल पहले मुर्गा खरीदने को लेकर पड़ोसियों से हुआ विवाद ही हत्या की मुख्य वजह है, लेकिन कुछ अन्य बिंदु भी पुलिस की नजर में हैं, जिनपर जांच चल रही है।
विज्ञापन

गांव मन्योरा निवासी प्रहलाद वर्मा का गांव के बाहर पोल्ट्री फार्म है। बुधवार को दिन में करीब तीन बजे उनका छोटा बेटा राजेश वर्मा उर्फ राजू मुर्गों की रखवाली करने गया था। शाम को जब उसके पिता वहां पहुंचे तो राजेश का शव चारपाई पर पड़ा था। पास में ही खून से सनी दो ईंटें भी पड़ी थीं। घर वालों ने गांव के विजय वर्मा व उनके पुत्रों पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी। मृतक के भाई संजय वर्मा के मुताबिक उनके परिवार का पड़ोसी विजय वर्मा से विवाद चल रहा था। एक वर्ष पहले विजय उसके पोल्ट्री फार्म पर मुर्गा लेने गए थे। पैसा न होने से उसने मुर्गा नहीं दिया तो वह झगड़ा करने पर आमादा हो गए। तब ग्रामीणों के दखल से मामला शांत हो पाया था, बाद में जब मृतक के बड़े भाई अरविंद को यह बात पता चली तो उसने विजय के घर में घुसकर मारपीट की थी। इस पर विजय ने फरधान थाने में उस पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तभी से दोनों परिवारों के बीच रंजिश चल रही थी। हालांकि इतनी सी बात पर हत्या करना ग्रामीणों के गले नहीं उतर रहा है। इसके अलावा कुछ और बिन्दुओं को भी लेकर भी गांव में चर्चा का बाजार गर्म है।
पुलिस ने मन्योरा निवासी भोलानाथ, विजय वर्मा, उसके दो पुत्रों नितेश और छोटू, रुकुंदीपुर निवासी कपिल तथा अज्ञात में तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच तेज कर दी है। गांव में शव आने के बाद फरधान इंस्पेक्टर के अलावा फूलबेहड़ इंस्पेक्टर एसएन सिंह और हैदराबाद इंस्पेक्टर डीडी सिद्दार्थ फोर्स के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन

87 साल के बुजुर्ग पर भी दर्ज करा दी रिपोर्ट
पीड़ित पक्ष ने 87 साल के रिटायर्ड शिक्षक भोलानाथ पर भी रिपोर्ट दर्ज कराई है। वह बीमार और चलने फिरने में असमर्थ हैं।
चार भाइयों में छोटा था राजेश
राजेश चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी शादी सन 2018 में वंदना वर्मा के साथ हुई थी। राजेश की मौत पत्नी, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
आठ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पांच को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वादी की तहरीर के मुताबिक रंजिश को ही केंद्र में रखकर जांच की जा रही है। अन्य बिंदुओं पर भी निगाह है।
विज्ञापन

-विमल गौतम प्रभारी निरीक्षक, थाना फरधान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें