फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच न पड़ताल पीड़ित के भतीजे-दामाद का कर दिया चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। धोखाधड़ी से प्लॉट का बैनामा कराने की शिकायत एसपी से करना स्वास्थ्य विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी को महंगा पड़ गया। रामापुर चौकी के पुलिसकर्मी इससे नाराज होकर पीड़ित के भतीजे और दामाद को ही उनके घरों से उठा लाए और शांति भंग के आरोप में दोनों का चालान कर दिया। पीड़ित ने दोबारा एसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के गांव पनगीकलां निवासी प्रभु दयाल मौर्या स्वास्थ्य विभाग से चतुर्थ श्रेणी पद से रिटायर हुए हैं। सोमवार को एसपी के सामने पेश होकर उन्होंने बताया कि गांव में ही उनका खेत है। गांव पहाड़ापुर निवासी एक व्यक्ति ने कुछ भूमाफिया से मिलकर धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर उसके गाटा संख्या 366 के भाग को गाटा संख्या 365 का दर्शाकर मायादेवी निवासी इस्माइल (सीतापुर) के पक्ष में 27 अगस्त 19 को बैनामा कर दिया। इसकी जानकारी उन्हें 21 सितंबर को हुई तो उन्होंने 23 सितंबर को सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस के रिपोर्ट दर्ज न करने पर 24 सितंबर को उनके (एसपी के) सामने पेश हुआ और कार्रवाई की मांग की। एसपी ने जांच के लिए शिकायती पत्र सदर कोतवाली पुलिस को भेज दिया। जहां से शिकायत पत्र सदर कोतवाली होता हुआ रामापुर पुलिस चौकी पहुंचा।
आरोप है कि चौकी इंचार्ज गौरव सिंह 29 सितंबर की सुबह उसके घर पहुंचे। उसके भतीजे नीरज और दामाद रामऔतार को पकड़कर चौकी ले आए। उसी दिन दोनों का शांत भंग करने के आरोप में चालान कर दिया। प्रभु दयाल ने मामले की जांच कराकर रिपोर्ट दर्ज कराने और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। एसपी पूनम ने बताया कि प्रकरण की जांच प्रभारी निरीक्षक सदर को सौंपी गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें