फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केसबापुर में ज्वैलरी की दुकान में हजारों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। हैदराबाद थाना क्षेत्र की केसबापुर बाजार में ज्वैलरी की दुकान से चोरों ने नकदी सहित हजारों की चोरी कर ली है, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम भल्लियाबुजुर्ग निवासी संतोष सोनी की केसबापुर चौराहे, सिसावांकला रोड पर सत्य ज्वैलर्स के नाम से दुकान है जहां चोरों ने रात में दीवार काटकर अंदर घुसकर 2000 रुपया नकद, कीमती साड़ियां, हजारों के सोने चांदी के आभूषण उठा ले गए। संतोष सुबह जब दुकान खोलने गए तब सामान बिखरा देख उन्हें चोरी की जानकारी हुई बताया कि 60 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने हैदराबाद पुलिस को तहरीर दी किंतु पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
इससे पहले 10 जनवरी को इसी दुकान का शटर तोड़कर चोर ढाई लाख के आभूषण चुरा ले गए थे। पुलिस ने उस समय भी न रिपोर्ट दर्ज की और न ही कोई कार्रवाई की। पीड़ित ने मुख्यमंत्री, एसपी, डीएम और पुलिस महानिरीक्षक से चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें