फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में किशोर की ननिहाल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। तीन साल से ननिहाल में अपनी मां के साथ रहने वाले किशोर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बाबा ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के गांव जुलाहनपुरवा निवासी हसरत अली ने बताया कि उनके पुत्र रकीब का निकाह पड़ोस के गांव टॉपरपुरवा निवासी आयशा के साथ हुआ था। तीन साल पहले रकीब ने अपनी सलहज से निकाह कर लिया। इससे नाराज पुत्र के सास-ससुर घर आए और वह उसकी पुत्रवधू आईसा, 14 वर्षीय पोते रफीक को साथ ले गए। आयशा ने अदालत में घरेलू हिंसा का वाद दायर किया, जो विचाराधीन है। शुक्रवार की रात पोते रफीक की संदिग्ध मौत हो गई। मां आयशा और परिवार वालों से जानकारी की तो वह मौत की वजह नहीं बता पाए। बाबा हसरत अली को आशंका है कि उनके पोते को किसी ने जहर दे दिया है। प्रभारी निरीक्षक सदर फतेह सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह पता चलेगी। पुलिस को घटना की कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें