फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाली देने पर कर दी थी कन्हैया की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मैलानी। पुलिस ने कन्हैया सिंह हत्याकांड का खुलासा कर दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूछताछ करने पर बताया कि कन्हैया ने उसे गालियां दी थीं, जिस पर उसने फावड़े से वार कर कन्हैया की हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

बीती 16 सितंबर को मोहल्ला ईदगाह निवासी 60 वर्षीय कन्हैया सिंह का शव खुटार रोड पर पेट्रोल पंप के पीछे ग्राम सलावतनगर में उमेश के खेत के पास चकरोड पर मिला था। सिर पर पीछे से धारदार हथियार के चोटें थीं। पत्नी के मुताबिक कन्हैया सिंह शाम छह बजे घर से खेत देखने की बात कहकर निकले थे। बड़े भाई मोती सिंह ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने इसी तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया था। थाना प्रभारी राजवीर सिंह ने बताया कि विवेचना के दौरान मोहल्ला पंचायत वार्ड नंबर एक निवासी हरिश्चंद्र का नाम सामने आया। मुखबिर की सूचना पर उसे सुबह सात बजे पलिया रोड रेलवे क्रॉसिंग से गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी निशानदेही पर ऋषि शर्मा के गन्ने के खेत से हत्या में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद हो गया। पुलिस ने हरिश्चंद्र को जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक कन्हैया सिंह की उससे कहासुनी हो गई थी। इसमें उसने आरोपी को गालियां भी दी थीं। उसी से गुस्से में आकर आरोपी ने हत्या कर दी।
पहले से चल रही थी रंजिश
थाना प्रभारी राजवीर सिंह के मुताबिक हरिश्चंद्र का खेत भी वहीं पर है, जहां कन्हैया सिंह ठेके पर खेती करते थे। पिछले सीजन में हरिश्चंद्र के गन्ने के खेत से ट्रैक्टर निकालने पर कन्हैया सिंह का हरिश्चंद्र से विवाद हो गया था। फैसले में कन्हैया सिंह को नुकसान का हर्जाना देना पड़ा। हरिश्चंद्र अपनी बोरिंग से कन्हैया सिंह के खेत को पानी भी नहीं देता था। तब से दोनों के बीच मनमुटाव था। घटना वाले दिन हरिश्चंद्र फावड़ा लेकर अपने खेत पर जा रहा था। सामने से बाइक से आ रहे कन्हैया सिंह की हरिश्चंद्र से दोबारा कहासुनी होने लगी। कन्हैया सिंह उसे गालियां देने लगा। तभी गुस्से में आकर उसने फावड़े से हमला कर दिया। इसी कन्हैया सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें