फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुपट्टे से फंदा लगाकर युवती ने जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
ईसानगर/खमरिया। युवती ने अपने घर के अंदर कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। इससे उसके परिवार में चीखपुकार मच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। परिवार वाले आत्महत्या की वजह नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस भी कुछ कहने से अभी इनकार कर रही है।
विज्ञापन

ईसानगर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत सरपतहा मजरा गैलदासपुरवा निवासी बिंद्रा प्रसाद गौतम की 20 वर्षीय पुत्री रेनू ने मंगलवार की रात दुपट्टे से कमरे के कुंडे से लटकर जान दे दी। सुबह जब वह देर तक कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिवार के लोग कमरे में पहुंचे। उसका शव कुंडे से लटकता देख परिवार वालों के होश उड़ गए। घर में चीखपुकार मच गई। पास-पड़ोसी भी मौके पर आ गए। पिता बिंद्रा ने बेटी के आत्महत्या करने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। मृतका के पिता बिंद्रा प्रसाद ने बताया कि समकुछ ठीकठाक था। बिटिया से कोई बात नहीं थी। किसी बात को लेकर उसे डांटा फटकारा भी नहीं गया। उसे खुद नहीं पता कि रेनू ने क्यों आत्महत्या कर ली। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया युवती ने आत्महत्या की है। कारणों की जांच की जाएगी। जांच के बाद ही कुछ बताया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें