फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा-बसपा नेता कचहरी में भिड़े, चले लात-घूसे

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सपा और बसपा नेता कचहरी में किसी बात पर भिड़ गए। दोनों में पहले कहासुनी हुई और फिर लात घूंसे चले। दोनों नेता सगे भाई हैं। बीच बचाव करने पहुंचे एक अधिवक्ता भी जख्मी हो गया। वरिष्ठ वकीलों ने किसी तरह दोनों को छुड़ाया। पुलिस को मामले की तहरीर मिली। मामले की जांच हो रही है।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन था। तब दोनों दलों के नेता एक मंच पर होते थे। चुनाव बीतते ही गठबंधन टूट गया तो दोनों दलों के नेता भी एक दूसरे के दुश्मन बन गए। जिला पंचायत सदस्य चुनाव में खुद की हार के लिए सपा नेता ने सगे बड़े भाई बसपा मंडल कोआर्डिनेटर पर तोहमत जड़ दी कि उनकी वजह से वह चुनाव हार गया। दोनों की बातचीत बढ़ गई। दोनों भाइयों में गाली गलौज होने लगा। फिर अचानक लात घूंसे चलने लगे। बीच बचाव के दौरान एक अधिवक्ता का सिर फट गया। सीनियर वकीलों ने किसी तरह दोनों को छुड़ाया। दोनों की ओर से शहर कोतवाल को नामजद तहरीर दी गई। घायलों का मेडिकल कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें