फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन तलाक में बीबी-शौहर के बीच फंस गया पेच

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंद्राबाद। संसद में बिल पास होने के बाद मियां-बीबी में तीन तलाक पर नया पेच फंस गया है। शौहर अपनी पत्नी को तीन तलाक देने से साफ मुकर गया। शौहर ने कहा कि पत्नी उससे अभद्रता कर रही थी। दोनों में मारपीट भी हुई थी। पत्नी बार-बार उससे तलाक मांग रही थी, लेकिन उसने तीन तलाक नहीं दिया। वहीं पत्नी ने कहा कि उसके पति ने हाथ पकड़कर तीन बार तलाक कहा। तब उसने रिपोर्ट दर्ज कराई है। फिलहसाल, अब तीन तलाक पर दोनों के बीच पेंच फंस गया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि दोनों के बीच तलाक हो पाया या नहीं। थाना फूलबेहड़ के गांव पतरासी निवासी वजुहद्दीन ने अपनी पुत्री तहसीन बानो (24) का निकाह थाना नीमगांव के गांव सरैंया से किया था। तहसीनबानों का आरोप है कि दहेज में बाइक न मिलने से पति और ससुराल के लोग उसे मारपीट कर प्रताड़ित करते थे। बुधवार की शाम शौहर ने उसे मारापीटा। उसके बाद पंचायत में तीन तलाक दे दिया था। इससे पपीड़िता, उसकी मां और पिता आवाक रह गए थे। तलाक पीड़िता ने शौहर सहित ससुराल के अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराकर रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने जांच शुरू की। आरोपी शौहर जलीस का कहना है कि कमरे में सामान को लेकर पत्नी तहसीन बानों से विवाद हो गया था। पत्नी जब अभद्रता करने लगी तो उन्होंने उसकी पिटाई जरूर कर दी थी, लेकिन तलाक नहीं दिया था। पत्नी के लगाए गए आरोप झूठे हैं। उसका कहना है कि जब उसने पत्नी को पीटा था। उस वक्त गांव के भी कुछ लोग आ गए थे। शौहर की मां गुड्डी बताती है कि कुछ लोग कहत हैं कि एक बार तलाक बोले रहाय। आरोपी के भाई रिजवान का कहना है कि मैं घर पर नहीं था। लोग बता रहे हैं कि भाई ने एक बार तलाक बोला था, लेकिन इससे तलाक नहीं होती है। तलाक का मतलब तीन बार बोलने पर है। जबकि तहसीन बानों अपनी बात पर कायम है। वह कहती है कि शौहर ने उसे तीन बार तलाक तलाक तलाक कहा है। वहीं आरोपी शौहर अपनी बात पर अडिग़ है। इससे इस तालक केेमामले में नया पेंच आ गया है।
विज्ञापन

प्रथम दृष्टया जांच में तीन तलाक की बात सामने नहीं आ रही है। मामले की जांच कर रहे हैं। मैं भी विवेचक के साथ घटना स्थल पर गया था। मारपीट की बात सही है। तीन तलाक पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गौरीशंकर पाल प्रभारी निरीक्षक, थाना नीमगांव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें