फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैर फिसलने से शारदा नदी में गिरा शिक्षक, लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। गोला से पलिया आ रहा एक शिक्षक का पूजन सामग्री शारदा नदी में डालते समय पैर फिसल गया। शिक्षक तेज धार में फंसकर नदी में बह गया। कुछ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पलिया और भीरा पुलिस ने पीएसी जवानों को स्टीमर के जरिए नदी में शिक्षक को ढूंढ़ने के लिए उतारा। देर शाम तक शिक्षक नहीं मिला। एसडीएम और तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ के मोहल्ला सर्वोदयनगर निवासी प्रदीप कुमार (45) पलिया के मलिनियां उच्च प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक है। वह अपने घर गोला गया था। वहां से सुबह सात बजे पलिया वापस आ रहा था। पूजन सामग्री विसर्जित करने वह शारदा नदी पुल पर बस से उतर गया। सामग्री विसर्जित करते समय संतुलन बिगड़ने से वह नदी में गिरकर बह गया। पुल पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पलिया इंस्पेक्टर डीके सिंह और भीरा थाना प्रभारी अनिल कुमार फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। पीएसी जवानों और गोताखोरों को नदी में उतारा गया। स्टीमर के जरिए भी शिक्षक की काफी तलाश की गई लेकिन देर शाम तक कोई पता नहीं चल सका। एसडीएम पूजा यादव, तहसीलदार अनिल कुमार यादव भी शारदा नदी पर पहुंचे और वहां चल रहे बचाव की निगरानी की। उधर, शिक्षक के भाई संदीप कुमार ने पलिया पुलिस को तहरीर दी। उसमें भाई को पूजन सामग्री वितरित करते समय पैर फिसल कर नदी में गिरने की बात कही है।
शिक्षक की मां हैं बीमार
शिक्षक प्रदीप कुमार की मां शुगर की मरीज हैं। वर्तमान समय में वह काफी बीमार हैं जिसके कारण शिक्षक के नदी में बहने की सूचना उसकी मां को नहीं दी गई है। भाई संदीप ने बताया कि सूचना पर वह गोला से यहां पहुंचे थे जिसके बाद अचानक ही मां की तबियत खराब हो गई जिनको लेकर वह अस्पताल भी गए थे।
विज्ञापन

बीईओ के अनुसार काफी दिनों से डिप्रेशन में भी था प्रदीप
इस बारे में बीईओ ओंकार सिंह ने बताया कि प्रदीप कुमार यहां पर वर्ष 2002 से तैनात थे। उनकी मां काफी दिनों से बीमार चल रही थीं। वह खुद ही अविवाहित थे और काफी दिनों से उनके डिप्रेशन में रहने की बात भी सुनी जा रही थी। इधर बीते पांच दिनों से वह अवकाश पर चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें