फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपती समेत चार पर हत्या का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शिवकॉलोनी निवासी मुनीश कुमार त्रिवेदी की मौत मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने मृतक की पत्नी की ओर से दंपती समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला शिवकॉलोनी निवासी राखी त्रिवेदी ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि उसका विवाह चार साल पहले थाना फरधान के गांव कोढैया निवासी मुनीश कुमार त्रिवेदी के साथ हुआ था। ससुराल के सभी लोग शहर की शिवकॉलोनी में रहते थे। शादी होने के बाद से वह पति के साथ शिवकॉलोनी में रहती थी। ससुराल वाले उसे शुरुआत से ही परेशान करते थे। बात-बात पर मारते-पीटते थे। डेढ़ साल तक प्रताड़ना बर्दाश्त की, फिर वह अपने मायके आ गई और वहीं रहने लगी। सात फरवरी 19 को संपत्ति के लालच में पति के भाई सतीश कुमार, उनकी पत्नी नीलम, पुत्री नेहा और थाना मैगलगंज के गांव कलुवा निवासी नरेश ने उसके पति मुनीश कुमार त्रिवेदी की हत्या कर दी। शव आनन-फानन में दफना दिया। पति की मौत की जानकारी उसे भी नहीं दी। जानकारी होने पर उसने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पोस्टमार्टम कराने की मांग की, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। शव का पोस्टमार्टम भी नहीं कराया। डीएम-एसपी ने भी कोई कार्रवाई नहीं की। प्रभारी निरीक्षक फतेह सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या, शव छुपाने सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है। डीएम से अनुमति मिलने के बाद शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें