फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा पर देशी रायफल, तमंचा और बारूद के साथ चार युवक दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत-नेपाल सीमा के कंबोजनगर के पिलर संख्या 35 के पास सोमवार की शाम एसएसबी के मोहम्मद फारूख, विश्वास, प्रश्नजीत घोष और थाना हजारा के एसआई सुरेश पाल, पंकज, समीर आदि संयुक्त गश्त कर रहे थे। रात लगभग नौ बजे नेपाल की तरफ से दो बाइक पर चार युवक भारत की तरफ आते दिखे। युवकों को रोका गया और तलाशी ली। तो उनके पास से एक देशी तमंचा 315 बोर, दो देशी रायफल, दो टॉर्च, चार मोबाइल और 30 ग्राम बारूद बरामद हुई। बरामद बाइकों के कागजात भी नहीं मिले। बरामद एक बाइक पर उत्तराखंड और दूसरी पर पीलीभीत का नंबर दर्ज था। जिसके बाद कागजी कार्रवाई करते हुए एसएसबी ने चारों को थाना हजारा पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। जहां पूछताछ में उन्होंने अपना नाम विजय चौहान, रविंद्र चौहान, सरोज चौधरी, जीत बहादुर चौधरी बताया है। दो युवक नेपाल तथा दो युवक भारत से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें