फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान बंदकर घर जा रहे व्यापारी को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। पुरानी रंजिश में युवक ने दुकान बंद कर घर जा रहे व्यापारी को गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया। घायल व्यापारी को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

थाना हैदराबाद के गांव भल्लियाबुजुर्ग निवासी कलीम ने बताया कि उनके भाई सलीम (30) की गोला में सिनेमा रोड पर इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है। गुरुवार की शाम करीब 7.30 बजे भाई दुुकान बंद कर बाइक से घर आ रहा था। लखीमपुर रोड पर रजौरा मोड़ के पास गांव के ही युवक ने झाड़ियों से निकलकर भाई पर गोली चला दी और भाग निकला। गोली सलीम के कंधे के ऊपर गर्दन में लगी। जिससे सलीम बाइक सहित सड़क के किनारे गिर गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने परिवार वालों को सूचना देकर घायल सलीम को निजी वाहन से सीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। प्रभारी निरीक्षक डीपी तिवारी ने बताया कि सलीम और आरोपी के बीच कई साल से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद में पांच साल पहले सलीम ने हमलावर पर गोली चलाई थी, जिसमें सलीम जेल भी गया था। वर्तमान समय पर वह जमानत पर है। इसी रंजिश में हमलवार ने गोली चलाई है। उन्होंने बताया कि अभी घटना की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें