फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराज्यीय गिरोह का कछुआ तस्कर दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। पलिया रेंज की वन विभाग टीम ने अंतरराज्जीय कछुआ पकड़कर उसे बेचने का कारोबार करने वाले गिरोह के एक तस्कर को पकड़ा है। उसने टीम से हाथापाई कर भागने की कोशिश भी की। उधर भीड़ का फायदा उठाकर उसका एक साथी सौ कछुओं के साथ बाइक से भाग निकला। टीम उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

दुधवा नेशनल पार्क के डीडी मनोज सोनकर ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर उन्होंने प्रभागीय वनाधिकारी दिलीप श्रीवास्तव की टीम बनाई। टीम ने छापामारी करते हुए बताई हुई जगह पर पहुंचकर कछुआ के अंर्तराज्जीय गिरोह के तस्कर को पकड़ लिया। पकड़े गए अभियुक्त के पास से दुर्लभ प्रजाति के तीन इंडियन फ्लैप शेल टर्टल कछुए बरामद हुए। उसका दूसरा साथी भीड़ का फायदा उठाकर बाइक पर लदे सौ अन्य कछुआ लेकर भाग निकला। जिसकी वन विभाग की टीम तलाश कर रही है। टीम में पलिया वन दरोगा बिजेन्द्र सिंह, राकेश कुमार, रमाकांत मिश्रा, मझगईं रेंज से विक्रम सिंह, नवीन सिंह आदि शामिल रहे। बताया जाता है कि धरपकड़ के दौरान पकड़े गए अभियुक्त ने टीम से हाथापाई करने का भी प्रयास किया लेकिन अंत में टीम ने उसे धर दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें