फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी छोड़कर मेरठ चले गए विवादित चौकी इंचार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। अपने कारनामों से लंबे समय तक चर्चित रहे ढखेरवा पुलिस चौकी इंचार्ज हरीश गंगवार को आखिरकार मेरठ के लिए रिलीव कर दिया गया। एसपी के आदेश पर प्रभारी निरीक्षक दीपक शुक्ला ने उनको रिलीव कर दिया। ढखेरबा चौकी पर अभी किसी नए इंचार्ज की तैनाती नहीं की गई है।
विज्ञापन

ढखेरवा चौकी इंचार्ज हरीश गंगवार थाना मितौली, धौरहरा, बेलरायां पुलिस चौकी और सदर कोतवाली में तैनात रहे। सभी जगहों पर वे अपने कारनामों को लेकर काफी चर्चित रहे। दो महीने पहले शासन ने उनका तबादला मेरठ जोन कर दिया था। इस दौरान हरीश गंगवार सदर कोतवाली में तैनात थे। एसपी ने दरोगा को रिलीव करने की तिथि निर्धारित नहीं की थी। इसी बीच जोड़तोड़ करने में माहिर दरोगा ने शहर के एक माननीय की गणेश परिक्रमा की। माननीय की सिफारिश पर एसपी ने हरीश गंगवार को ढखेरवा पुलिस चौकी का प्रभारी बनाया था। अमर उजाला ने उनके कारनामों को उजागर करते हुए खबरें प्रमुखता से प्रकाशित की थीं। जिसका असर यह हुआ कि एसपी ने रिलीव की तिथि 29 अगस्त तय की थी। सीओ राकेश कुमार नायक ने बताया कि एसपी के आदेश पर चौकी इंचार्ज को रिलीव कर दिया गया है। चौकी पर अभी किसी की तैनाती नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें