संपूर्णानगर। भारत-नेपाल सीमा के एसएसबी ने बसही बॉर्डर पर भारत से तस्करी कर नेपाल ले जाया जा रहा हजारों रुपये का इलेक्ट्रॉनिक, हार्डवेयर कपड़ा आदि बरामद किया है। तस्करी में एक नेपाली को भी पकड़ा गया है। बरामद माल आरोपी को एसएसबी ने कस्टम के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
49वीं वाहिनी एसएसबी के बसही प्रभारी निरीक्षक अंकित कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सोमवार की शाम को अंतरराष्ट्रीय पिलर संख्या 200 के पास भारत से तस्करी कर हार्डवेयर, इलेक्ट्रॉनिक व कपड़ा आदि सामान लेकर साइकिल से एक युवक को जाता देखा। जिसको एसएसबी जवानों ने घेराबंदी करते हुए पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम रामचौधरी निवासी कंचनपुर नेपाल बताया। उसके पास से बरामद माल की अनुमानित कीमत 85 हजार दो सौ रुपये आंकी गई है। टीम में राजेंद्र चौधरी व महेंद्र सिंह सहित अन्य जवान शामिल रहे। बरामद माल का सीजर बनाकर कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया है।