फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के छह धंधेबाजों पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फरधान। थाना क्षेत्र के गांव फत्तेपुर में रविवार की शाम आटा चक्की में भारी मात्रा में पकड़ी गई शराब मामले में पुलिस ने आबकारी इंस्पेक्टर पंकज विवेक की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसमें आटाचक्की मालिक को मुख्य अभियुक्त बनाया गया है, जबकि शराब का धंधा कर रहे मुख्य आरोपियों को सह अभियुक्त बनाया। इससे आबकारी विभाग की कार्रवाई पर सवालिया निशान लगा है।
विज्ञापन

फत्तेपुर में फरधान पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने अशोक सिंह के आटा चक्की कारखाने पर बने गोदाम में छापा मारकर 260 पेटी और 10 बोरियों में रखे 11,750 शराब के पौव्वा पकड़े थे, जिन पर हाई टाइम प्रीमियम व्हिस्की का लेबल लगा था। चंडीगढ़ डिस्टलरी में बनी यह शराब सिर्फ अरुणाचल प्रदेश में बिक्री के लिए वैध है। बरामद शराब की कीमत करीब 8.81 लाख रुपये अनुमानित है। इसके अलावा टीम ने हजारों की संख्या में लाल, काले रंग के ढक्कन, सैकड़ों रैपर और एक अल्टोकार भी बरामद की थी। मामले में पुलिस ने अशोक सिंह के भाई मनोज सिंह को मौके से हिरासत में लिया था, लेकिन मुख्य आरोपी समेत अन्य आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस हिरासत में लिए गए मनोज सिंह ने बताया कि उसे पेटियों में शराब होने की जानकारी नहीं थी। वह तो इसमें पेस्टीसाइड (कीटनाशक) समझ रहा था। रक्षाबंधन के पहले उसके भाई अशोक सिंह, उनके साथी रूपेश तिवारी, लखवेंद्र सिंह, अजय वर्मा, रितेश जायसवाल ने डीसीएम से पेटियां लाकर यहां रखी थीं। इसके अलावा वह कुछ नहीं जानता। पुलिस ने इन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट तो दर्ज कर ली है। आबकारी और पुलिस महकमा अभी तक यह पता नहीं कर पाया है कि लाई गई शराब किस रास्ते से आई और कहां-कहां सप्लाई की जा रही है। इतना जरूर बताया कि पौव्वों पर चंडीगढ़ का लेबल हटाकर विंडीज नामक देशी शराब का लेबल चिपकाकर स्थानीय देशी शराब की दुकानों पर सप्लाई की जाती है। इसके लिए मौके से बरामद अल्टो कार का इस्तेमाल करते थे। ईमानदारी से जांच हो तो इस अवैध कारोबार में संलिप्त बड़े नाम भी सामने आ सकते हैं। आरोपियों को बचाने के लिए पुलिस और आबकारी विभाग पर राजनीतिक हस्तियां भी दबाव बनाने लगीं हैं।
शराब के इन धंधेबाजों पर दर्ज हुई रिपोर्ट
थाने में जिन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है, उनमें अशोक कुमार सिंह आटा-चक्की मालिक निवासी फत्तेपुर,
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव महेवागंज निवासी लखविंदर सिंह, रामापुर निवासी अजय वर्मा, मैगलगंज के गांव फत्तेपुर निवासी रूपेश तिवारी, सीतापुर जिले के हरगांव निवासी रितेश जायसवाल, फरधान के गांव फत्तेपुर निवासी मनोज सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन

20 रुपये के पौव्वा पर 75 रुपये का लेबल
बरामद शराब के पौव्वा भले ही हाई टाइम प्रीमियम व्हिस्की के हैं, लेकिन इसके लेबल पर कीमत सिर्फ 20 रुपये ही है। जबकि लखीमपुर में देशी शराब के एक पौव्वा की कीमत 75 रुपये है। इसलिए चंडीगढ़ का लेबल हटाकर उस पर यहां देशी शराब दुुकानों पर बिकने वाले विंडीज देशी शराब का लेबल चिपकाया जा रहा था। इसके साथ ही काली कैप को भी बदलकर लाल रंग की कैप लगाई जा रही थी। इससे हूबहू देशी शराब का पौव्वा तैयार करके इसे देशी शराब की दुकानों पर बेचा जा रहा था।
छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। शराब चंडीगढ़ से यहां तक किस रास्ते से पहुंची और किन दुकानों पर सप्लाई की जाती थी। यह मुख्य आरोपियों के पकड़ में आने से ही साफ हो पाएगा। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

- राजकुमार, एसएचओ, फरधान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें