फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड़ ने अधेड़ को पटककर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
ममरी। दुकान से सामान लेकर घर लौट रहे ग्रामीण पर सांड़ ने हमला कर दिया। उन्हें पटक-पटक अधमरा कर दिया। परिवार के लोग उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सांड़ों के बढ़ते हमलों से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन

कस्बा हैदराबाद निवासी प्रभुदयाल रैदास (56) रविवार की शाम रामसरन गुप्ता की किराना दुकान पर घरेलू सामान लेने गए थे। वापस आते समय गायों के झुंड में खड़े सांड़ को उन्होंने डंडा दिखा दिया। इससे हमलवार हुए सांड़ ने उन्हें पटक-पटक कर अधमरा कर दिया। चीखपुकार पर पहुंचे ग्रामीणों ने लाठियां फटकार कर किसी तरह सांड़ को खदेड़ा। मौके पर पहुंचे घरवाले घायल प्रभुदयाल को 108 एंबुलेंस से सीएची गोला ले गए, जहां से डॉक्टरों के रेफर करने पर घरवाले उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने प्रभुदयाल को मृत घोषित कर दिया। मौत से उनके परिवार में चीखपुकार मची है। गांव वालों ने सांड़ों को पकड़वाने की मांग शासन प्रशासन से की है। परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें