बेलरायां। पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव भेड़ौरी निवासी एक 40 वर्षीय ग्रामीण ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
शनिवार की सुबह बेलरायां पुलिस चौकी के गांव भेड़ौरी निवासी जगदीश राणा ने रस्सी का फंदा गले में डाल लिया और कमरे के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे घर वालों में चीखपुकार मच गई।। आसपास वालों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंचे एसआई प्रभात गुप्ता ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर मृतक की बहन रानी ने बताया कि मृतक की पत्नी की कई साल पहले मौत हो चुकी है। भाई अपने सात साल के पुत्र के साथ घर में रहता था। भाई ने आत्महत्या क्यों की? इसकी उसे जानकारी नहीं है, लेकिन इधर कई दिनों से भाई तनाव में रहता था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। एसआई ने बताया कि आत्महत्या की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है। मामले की जांच की जा रही है।