सिकंद्राबाद। एसडीएम मितौली अखिलेश यादव ने नीमगांव थाना क्षेेत्र के नगरा मोड़ पर बालू भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़कर सीज की है।
एसडीएम ने बताया कि आज सुबह थाना दिवस में नीमगांव जा रहे थे। नगरा मोड़ पर एक ट्रैक्टर ट्रॉली बालू भरकर जा रही थी, जिसे रोककर कागज मांगे। चालक के पास एक दिन पहले की रसीद थी। ट्रॉली में क्षमता से अधिक बालू थी। ट्रैक्टर पर रजिस्ट्रेशन नंबर भी नहीं पड़ा था। जिस पर ट्रैक्टर ट्रॉली को सीज कर थाना नीमगांव पुलिस को सौंप दिया गया है।