फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो ने साइकिल को मारी टक्कर, बाप- बेटे घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। साइकिल से खेत देखने जा रहे बाप-बेटे को बोलेरो ने सामने से टक्कर मार दी, जिससे बाप और बेटा घायल हो गए। ग्रामीणों ने गाड़ी को रोककर हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से उनको जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

गांव मंशापुरवा निवासी 48 वर्षीय मोतीलाल अपने 25 वर्षीय बेटे सर्वेश के साथ साइकिल पर सवार होकर शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे बाइक से गांव के पूरब स्थित गन्ने का खेत देखने जा रहे थे। दुर्गापुरवा के पास निघासन से पलिया की ओर तेज रफ्तार से आ रही एक बोलेरो ने साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे साइकिल सवार बाप और बेटा वहीं पर गिर गए। घायल अवस्था में बोलेरो लेकर चालक भागने की कोशिश कर रहा था। इसी बीच खेतों में काम कर रहे लोग आ गए और चारों तरफ से घेराबंदी कर हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कराते हुए घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेते हुए गाड़ी को अपने कब्जे में लिया है। प्रभारी निरीक्षक दीपक शुक्ला ने बताया कि तहरीर नहीं मिली हैं। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें