फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर पलटा, दो युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरिया धनी। रेहरिया चौकी क्षेत्र के कठिना मोड़ पर ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ने पर धान से भरी एक ट्रॉली पलटने से ट्रैैक्टर पर बैठे पिता पुत्र घायल हो गये, जिन्हें मोहम्मदी अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

कोतवाली मोहम्मदी क्षेत्र के ग्राम बंजरिया निवासी जयसिंह(40) अपने पुत्र अशोक कुमार के साथ अपने स्वराज 735 ट्रैक्टर से धान से भरी दो ट्रॉली जोड़कर गोला धान मिल के लिए ले जा रहे थे। बताया जाता है कि साहबगंज जंगल में कठिना मोड़ पर अचानक ट्रॉली का संतुलन बिगड़ने से धान भरी एक ट्रॉली और ट्रैक्टर पलट गया। घटना में पिता पुत्र दोनों गंभीर घायल हो गए। सूचना पाते ही रेहरिया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 108 सेवा डायल कर दोनों घायलों को मोहम्मदी सीएससी के लिए भेजवाया। मोहम्मदी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हालत ज्यादा गंभीर होने से पिता पुत्र को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें