फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माल बरामद नहीं, पुलिस ने चोरी कर दिया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैलानी। थाना के सामने दुकानों में चोरी का पुलिस ने खुलासा तो कर दिया, लेकिन उस पर तमाम सवाल खड़े हो गए। पुलिस पकड़े गए युवक के पास से चोरी गया लैपटॉप बरामद नहीं कर सकी। केवल नकदी और सरिया बरामद दिखाकर पुलिस ने चोरी खोलने का दावा किया। मगर, चोरी का यह खुलासा किसी के गले नहीं उतर रहा।
विज्ञापन

करीब हफ्ते भर पहले थाना के पास चोरों ने कोल्ड ड्रिंक एजेंसी और फोटो स्टूडियो का ताला तोड़ दिया था। चोर एजेंसी से 18 हजार रुपये की नकदी और फोटो स्टूडियो से लैपटॉप सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए थे। इस घटना का बुधवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह की माने तो पुलिस ने बुधवार की तड़के करीब तीन बजे ककराही रोड पर डॉन बास्को स्कूल के पास सांसिया कॉलोनी निवासी काढ़े सड़क पर जा रहा था। पुलिस को देखकर वह भागने लगा तो उसे पुलिस के जवानों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए व्यक्ति के पास से 3300 रुपये की नकदी और एक लोहे की सरिया बरामद की गई। लैपटॉप बरामद न होने के बारे में जब प्रभारी निरीक्षक से पूछा गया तो वह अपने ही बयानों में घिर गए। उन्होंने बताया कि जब पुलिस ने आरोपी युवक को दौड़ाया तो वह खेत में लैपटॉप फेंककर भाग निकला। प्रभारी निरीक्षक की बात को सच भी मान लिया जाए तो सवाल यह है कि पुलिस ने मौके पर लैपटॉप तलाशने की कोशिश क्यों नहीं की। यदि लैपटॉप तलाशा गया तो वह कहां गुम हो गया। पुलिस इन सवालों के जवाब नहीं दे पा रही है। बहरहाल पुलिस दोनों घटनाओं के खुलासे से अपनी पीठ थपथपाने और अफसरों को खुश करने में तो कामयाब हो ही गई। भले ही यह खुलासा किसी के गले नहीं उतर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें