फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने मीट की दुकान बंद कराई तो सभासद पति से की अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। आवास विकास नहर रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग के निकट स्थित एक मीट की दुकान को पुलिस ने बंद करा दिया। इससे भड़के कुछ लोगों ने सभासद पति को घेर लिया और उनके साथ जमकर अभद्रता की। सभासद पति ने तीन लोगों को नामजद कर 10-12 लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला महाराजनगर निवासी सभासद समीम बानों के पति शफीक अहमद ने बताया कि आवास विकास नहर पटरी पर कुछ लोग मीट की दुकान खुले में लगाते हैं। सावन मास होने के कारण कांवड़ियां आदि निकलते हैं। कुछ लोगों ने सावन भर दुकान बंद कराने की अपील की थी। इस पर उन्होंने दुकानदार से बंद करने की अपील की थी, लेकिन उसने बंद नहीं किया। बुधवार को पुलिस ने दुकान को बंद करा दिया था। इससे लोग नाराज हो गए। गुरुवार को वह अपने भाई के प्लाट से घर जा रहे थे। रास्ते में उन्हें 10-12 लोगों ने रोक लिया। गालीगलौज और अभद्रता कर जान से मारने की कोशिश भी की। पीड़ित सभासद ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें