फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीआरवी सिपाही को कमरे में बंद कर जमकर पीटा, वर्दी फाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन (लखीमपुर खीरी)। सगे भाइयों के बीच भूमि के विवाद की सूचना पर बाइक से होमगार्ड के साथ पहुंचे पीआरवी सिपाही को हमलावरों ने बंधक बना लिया। कमरे में बंद कर उसकी जमकर पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बंधक सिपाही को मुक्त कराया। सिपाही की तहरीर पर एक महिला, पिता-पुत्र समेत पांच को नामजद व आठ अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के साथ पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर चालान भेजा है।
विज्ञापन

नगर पंचायत के मोहल्ला नकटहा निवासी बिजेंद्र और जयप्रकाश सगे भाई हैं। इनके बीच कृषि योग्य भूमि को लेकर विवाद था। सोमवार की सुबह 11 बजे दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। पड़ोस की अन्न पूर्णिमा चतुर्वेदी ने यूपी 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना के 14 मिनट में ही यूपी 112 की पीआरवी सिपाही करनवीर और होमगार्ड अनाम श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। सिपाही करनवीर ने बताया कि जब पुलिस पहुंची तो उस समय दोनों भाई आपस में मारपीट कर रहे थे। पुलिस ने दोनों को छुड़ाने का प्रयास किया। इससे नाराज बिजेंद्र और उनका बेटा अंशुल उससे ही भिड़ गए और मारपीट करने लगे। आरोप है कि सिपाही को दोनों हमलावर कमरे में खींच ले गए। कमरा बंद कर उसकी पिटाई कर दी। मौका पाकर होमगार्ड अनाम श्रीवास्तव ने पीआरवी 2895 को सूचना दी। इस पर पीआरवी के सब कमांडेंट और सिपाही मौके पर पहुंचे। किसी तरह करनवीर को कमरे से बाहर निकाला। साथ ही बिजेंद्र और उसके बेटे अंशुल को गिरफ्तार कर लिया। करनवीर की तहरीर पर पुलिस ने बिजेंद्र, पुत्र अंशुल, संतोष चतुर्वेदी, नितेश, प्रीति पत्नी बिजेंद्र समेत पांच लोगों को नामजद कर आठ लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, बंधक बनाकर मारपीट करने समेत कई संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने गिरफ्तार पिता-पुत्र का चालान कर दिया है।
सिपाही पर दौड़ाकर पीटने का आरोप
पुलिस हिरासत में मौजूद बिजेंद्र ने बताया कि उसके भाई जयप्रकाश से विवाद हो रहा था। इसी बीच पहुंचा सिपाही करनवीर दोनों पक्षों की बात सुनने के बजाय गाली देने लगा। गाली देने से मना करने पर वह नाराज हो गया और उसकी पिटाई करने लगा। वह सिपाही के चंगुल से छूटकर घर की ओर भागा और कमरे में घुस गया। पीछे से सिपाही भी आ गया और वहां पर विवाद हो गया।
विज्ञापन

सिपाही की तहरीर पर पांच नामजद और आठ अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। हमलावर पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर चालान भेजा गया है। अन्य हमलावरों की तलाश की जा रही है। मामले की जांच भी की जा रही है।
विज्ञापन

-भानु प्रताप सिंह प्रभारी निरीक्षक, थाना निघासन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें