फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की पिटाई करने वाला सिपाही लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
मैगलगंज। सिपाही की पिटाई से आहत होकर युवक के फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले को एसपी ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने सिपाही को लाइनहाजिर कर पूरे प्रकरण की जांच सीओ मितौली को सौंपी है।
विज्ञापन

थाना मैगलगंज क्षेत्र की पुलिस चौकी औरंगाबाद क्षेत्र के गांव फरिया पिपरिया निवासी रोशनलाल (22) गुरुग्राम में प्राइवेट नौकरी करता था। वह तीन दिन पहले पहले गांव आया था। उसे आइसोलेट किया गया था। घर पर आटा न होने पर वह क्वारंटीन शिविर से घर पहुंचा और औरंगाबाद स्थित चक्की पर आटा पिसाने चला गया था। तभी पुलिस को उसके क्वारंटीन सेंटर से आने की भनक लग गई। पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही अनूप कुमार ने उसे पकड़ लिया। उसे जमकर मारापीटा। इससे क्षुब्ध होकर उसने अपने ही खेत पर नीम के पेड़ से रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। मरने से पूर्व रोशनलाल ने पुलिस की प्रताड़ना का ऑडियो भी वायरल किया था। मृतक के पिता सिपाही लाल ने बताया कि सिपाही अनूप ने बेटे को इतना मारा पीटा कि क्षुब्ध होकर उसने आत्मघाती कदम उठाया है। मृतक के पिता ने आरोपी सिपाही के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है, लेकिन पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। एसपी पूनम ने मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने आरोपी सिपाही अनूप कुमार सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। सीओ मितौली को मामले की जांच सौंपकर रिपोर्ट तलब की है। प्रभारी निरीक्षक चंद्रकांत सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

आरोपी सिपाही को लाइन हाजिर किया गया है। मामले की जांच सीओ मितौली से कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
शैलेंद्र लाल, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें