फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू विवाद में महिला ने केरोसिन छिड़ककर लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। शारदा नदी के किनारे बसे श्रीनगर गांव में महिला ने घरेलू विवाद के चलते खुद पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली। इससे घर में अफरा-तफरी मच गई। परिवार के लोगों ने कड़ी मशक्कत कर आग बुझाई। गंभीर रूप से झुलसी महिला को भीरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

श्रीनगर गांव निवासी सरवन की 30 वर्षीय पत्नी संजू का घर में किसी से विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि गुस्साई संजू ने घर में रखे केरोसिन अपने ऊपर उड़ेल लिया और आग लगा ली। परिजन जब तक कुछ समझ पाते तब तक आग काफी बढ़ चुकी थी। इससे महिला गंभीर रूप से झुलस गई। परिवार वालों ने उसे भीरा के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें