फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिशन युवक को गोली मारी, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मामूली कहासुनी से नाराज हमलावर ने तमंचे से एक युवक को गोली मार दी। गोली उसके दाहिने हाथ में जा धंसी, जिससे वह घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली पुलिस ने घायल के भाई की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला गंगोत्रीनगर निवासी दीपक रस्तोगी ने पुलिस को बताया कि दो रोज पहले उसके भाई अंकित रस्तोगी (23) की किसी बात को लेकर सलेमपुर कोन निवासी राहुल रस्तोगी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इससे राहुल नाराज था। बृहस्पतिवार की देर शाम उसका भाई मोहल्ले में स्थित जिंद बाबा मजार के पास था। इसी बीच वहां पहुंचे राहुल रस्तोगी ने जान से मारने की नीयत से भाई पर गोली चला दी और भाग निकला। गोली अंकित के दाहिने हाथ में जा धंसी, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। गोली चलने की आवाज से मोहल्ले में दहशत व्याप्त हो गई। तमाम लोग जब मौके पर पहुंचे तो देखा कि अंकित घायल अवस्था में तड़प रहा था। सूचना पर परिवार वाले पहुंच गए और घटना की सूचना देकर आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पाकर अस्पताल पहुंची पुलिस ने घायल अंकित से घटना को लेकर पूछताछ की। प्रभारी निरीक्षक सदर अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि घायल के भाई की तहरीर पर हमलावर के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हमलावर की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें