फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा पर जारी है मादक पदार्थो की तस्करी

विज्ञापन
विज्ञापन
धनगढ़ी-नेपाल। भारत-नेपाल सीमा पर दोनों तरफ तैनात सुरक्षा एजेंसियों के बाद भी बड़े पैमाने पर मादक पदार्थों की तस्करी जोरों पर जारी है। बीते वर्ष में नेपाल सशस्त्र पुलिस बल ने तीन करोड़ रुपये का तस्करों से सामान पकड़ा है। साथ ही बड़े पैमाने पर मादक पदार्थ भी पकड़े हैं।
विज्ञापन

बता दें कि भारत-नेपाल सीमा पर भारत तथा नेपाल की सीमा पर दोनों तरफ प्रतिबंधित सामान की तस्करी, मादक पदार्थों की तस्करी के साथ ही घुसपैठ रोकने के लिए भारी तादाद में सुरक्षा एजेंसियां तैनात है। इसके बाद भी भारत के लखीमपुर जिले की सीमाओं से बड़े पैमाने पर नेपाल को प्रतिबंधित सामान, स्मैक, ब्राउन शुगर, नशीली दवाओं की तस्करी कर सीमा से लगे नेपाल के कैलाली व कंचनपुर जिले के आईबीआरडी बाजार, टाउन बाजार, पुनर्वास, धनगढ़ी, जुगेड़ा, फुलवारी, हसुलिया, टीकापुर गांवों में मौका देखकर तस्करी का माल तस्करों द्वारा पहुंचाया जा रहा है। उधर नेपाल से चरस विदेशी शराब, कंप्यूटर पार्ट्स, नेपाल निर्मित श्रृंगार सामग्री की तस्करी कर भारत भेजा जा रहा है। जिसके चलते सीमा पर तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है। नेपाल सीमा पर दोनों तरफ तैनात सुरक्षा एजेंसियां मात्र दिखावा साबित हो रही हैं। जिसका आए दिन सीमा पर तस्करी का माल तथा मादक पदार्थ का पकड़ा जाना ताजा उदाहरण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें