फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से पशु मांस बरामद, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवागंज। सदर कोतवाली की महेवागंज चौकी पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह कार से 25 किलोग्राम पशु मांस बरामद कर तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तीनों आरोपियों का चालान कर दिया है, जबकि कार को सीज कर दी है।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी पारसनाथ यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह सूचना मिली कि कुछ लोग एक कार से पशु का अवैध मांस लेकर जा रहे हैं। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर घोसियाना मार्ग पर कार को रोक लिया। पुलिस को देख कार सवार तीन युवकों ने भागने की कोशिश की, हालांकि सिपाहियों ने उन्हें दबोच लिया। तलाशी के दौरान कार से 25 किलो पशु मांस बरामद हुआ है। पुलिस की पूछताछ में तीन युवकों ने पहली बार मांस सप्लाई करने की बात कही। साथ ही युवक कार के कागज भी नहीं दिखा सके। पुलिस ने कार को सीजकर आरोपी मोहम्मद उबेद, मोहम्मद जावेद और मोहम्मद आदिल निवासी थाना व कस्बा खीरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। तीनों का पुलिस ने चालान कर दिया है।
पुराने कुछ सिपाहियों की भूमिका पर उठे सवाल
महेवागंज चौकी पुलिस द्वारा कार में पकड़े गए अवैध मांस के मामले में चौकी पर तैनात कुछ पुराने सिपाहियों की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस सूत्रों की माने तो मांस की तस्करी का धंधा करीब डेढ़ साल से चल रहा था। जिसकी जानकारी चौकी पर तैनात दो सिपाहियों को थी। हाल ही में कुछ सिपाही चौकी पर नए तैनात किए गए हैं। जिन्होंने अवैध मांस की बरामदगी की भनक किसी को नहीं लगने दी और बृहस्पतिवार को कार को पकड़ लिया। इससे मामले में लिप्त सिपाहियों में अफरातफरी मच गई। जिससे सिपाहियों की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें