फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश मां उलाहना देने गई तो उसे जमकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। एसपी पूनम महिला अपराधों को लेकर काफी सख्त हैं। थाने का निरीक्षण हो या अपराध समीक्षा बैठक। उनमें भी वह महिला अपराधों पर त्वरित कार्रवाई करने के कड़े निर्देश देती हैं, लेकिन थाना भीरा पुलिस के लिए एसपी के निर्देश भी कोई मायने नहीं रखते। पांच जनवरी को एक गांव के ही पूर्व प्रधान के बेटे ने 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश की। मां जब बेटी के साथ उलाहना देने पहुंची तो आरोपी के घरवालों ने लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी। महिला की हालत गंभीर है। वह शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है, लेकिन पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। सोमवार को पीड़ित परिवार एसपी से मिला और कार्रवाई की मांग की। एसपी ने एसओ भीरा को फटकार लगाई। जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें