फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ बाइक चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम जड़ौरा निवासी एक व्यक्ति की बाइक भारतीय स्टेट बैंक के बाहर से चोरी हो गई है। सीसीटीवी कैमरे में चोर की तस्वीर कैद होने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस फुटेज के आधार पर युवक की तलाश कर रही है। ग्राम जड़ौरा निवासी सुरेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि वह भारतीय स्टेट बैंक में लेन देन करने आए थे। करीब 20 मिनट बाद बाहर आए तो बाइक गायब थी। बाहर लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगलवाई तो उसमें बाइक चोरी कर ले जा रहे युवक की तस्वीर मिली। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें