फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान से गाय-बछिया छीनी, मांग रहा रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा। पड़ोसी गांव से दुधारू गाय व उसकी बछिया खरीदकर घर लौट रहे किसान से एक युवक ने गाय छीन ली। गाय को लौटाने की एवज में अब वह दो हजार रुपये की रंगदारी मांग रहा है। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के घाघरा नदी किनारे कटान प्रभावित गांव बगहा निवासी कटान पीड़ित किसान बुग्गा सोमवार को पड़ोसी गांव हौकना मटेरा से एक दुधारू गाय व बछिया खरीदकर अपने घर आ रहा था। परौरी गांव के निकट एक युवक ने उसे रोक लिया। आरोप है कि उसने डरा धमका कर उसकी गाय छीन ली। किसान कई दिनों तक उससे गाय वापस लौटाने की गुहार करता रहा, लेकिन उसने गाय वापस नहीं लौटाई। बल्कि उसे दो हजार रुपये देकर गाय वापस ले जाने की नसीहत दे डाली। परेशान किसान शनिवार को कोतवाली पहुंचा और पुलिस को तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक हरिओम श्रीवास्तव ने बताया तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें