फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से टकराई बाइक युवक की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंद्राबाद। सिकंद्राबाद-कस्ता मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में बिना हेलमेट बाइक चला रहे चालक समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों को थाना नीमगांव पुलिस ने अस्पताल भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

हादसा रविवार की शाम करीब साढ़े सात बजे हुआ। थाना नीमगांव के गांव देवरी (परसेहरा) निवासी रामसागर (45) व कौशल किशोर (40) एक बाइक पर सवार होकर उमरपुर क्रेशर की तरफ से आ रहे थे। सिकंद्राबाद-कस्ता मार्ग पर गड़रिया चौराहा के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एसआई शिवकुमार सिंह ने घायलों को बेहजम सीएचसी भेजा, जहां डॉक्टर ने रामसागर को मृत घोषित कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें