फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 24 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ससुराल वाले उसका शव जिला अस्पताल में छोड़कर भाग गए। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सीतापुर जिले के थाना तालगांव के गांव चोबगा मजलिस निवासी राम लखन ने बताया कि पुत्री शिल्पी की शादी दस जून 19 को सदर कोतवाली के गांव कोरैया धारा निवासी राजन भगवान सिंह के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन अपाचे बाइक, सोने की चेन, वॉशिंग मशीन, एलईडी और दो लाख की नकदी की मांग कर रहे थे। उन्होंने मांग पूरी करने में असमर्थता जताई। इससे नाराज पति व ससुराल के अन्य लोग शिल्पी को मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे। उन्होंने कई बार बेटी के पति व परिवार के अन्य लोगों को समझाया पर, वह नहीं माने और पुत्री का उत्पीड़न जारी रखा। खाना, कपड़ा, दवा इलाज की भी तकलीफ देने लगे। तीन जनवरी को उसकी पुत्री को मार डाला। शव जिला अस्पताल लाये। डॉक्टर के मृत घोषित करने पर ससुराली जन शव अस्पताल में छोड़कर भाग गए। हत्या की जानकारी मिलने पर वह लोग जिला अस्पताल पहुंचे तो शिल्पी का शव मोर्चरी में मिला। उन्होंने पति, श्यामपति सास, भगवानदीन ससुर और साजन जेठ के खिलाफ सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें